एजुकेशन

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Declared: जारी हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Declared: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

Image

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Declared: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्र अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को Chhattisgarh Board की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे बताए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

CGBSE CG Board Result इन स्टेप्स से करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Result Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Check CGBSE Chhattisgarh Board Annual Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्लास के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Chhattisgarh Board 10th Result 2024 Direct Link: Check Here

CGBSE 10th 12th Compartment Exam: छात्रों के पास नंबर बढ़ाने का मौका

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा। सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में जिन छात्रों को किसी एक या दो विषय में कम नंबर प्राप्त होते हैं ऐसे स्टूडेंट्स स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, 2 से ज्यादा विषय में फेल होने वालों को फेल ही माना जाएगा।

CGBSE 10th 12th Result 2024: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल 10 मई 2023 को छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा था जबकि 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article