Chennai School Closed Due to Rain: उत्तर-पूर्वी मानसून अपने जोरदार चरण में होने के कारण चेन्नई में आज स्कूल बंद रहेंगे। यह घोषणा जिला कलेक्टर द्वारा की गई है, इन निर्देशों के तहत शहर के सारे स्कूलों को बंद करने का ऐलान हुआ है। पूरी खबर है कि शहर में हो रही भारी बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बच्चों बड़ों सभी को आवाजाही मेे परेशानी हो रही है, ऐसे में सरकार ने सबसे पहले स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया।
एएनआई की खबर
शहर में भारी बारिश के बाद आज यानी 25 नवंबर को चेन्नई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घोषणा जिला कलेक्टर द्वारा की गई। एएनआई ने जिला कलेक्टर के हवाले से कहा, "क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, चेन्नई के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।"
क्या कहता है भारतीय मौसम विज्ञान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
पिछले सप्ताह चेन्नई और तमिलनाडु के कई हिस्सों में स्कूल बंद कर दिए गए थे क्योंकि तमिलनाडु के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल, थेनी, मयिलादुथुराई, कन्याकुमारी जैसे कई जिलों में बारिश के कारण शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी की घोषणा की गई।
तमिलनाडु के कई हिस्सों में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
