CGPSC Prelims Result 2024, CGPSC PCS Prelims Result 2024 Date: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा का रिजल्ट (CGPSC PCS Prelims Result 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CGPSC Prelims Result 2024: इस तारीख को हुई परीक्षा
आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 जनवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 27 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
CGPSC PCS Prelims Result 2024: कब तक आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download CGPSC Prelims Result 2024
- सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
CGPSC PCS Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागो में कुल 242 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
