एजुकेशन

CGPSC Mains Exam 2026: मेंस परीक्षा का शेड्यूल बदला, जानें कब होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। पहले यह परीक्षा 16–19 मई 2026 को होनी थी, लेकिन अब 6–9 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। यह फैसला छात्रों की मांग पर लिया गया है, जिससे उन्हें तैयारी के लिए एकस्ट्रा समय मिल सके। नई डेटशीट के अनुसार परीक्षा चार दिनों में होगी, जिसमें भाषा, निबंध और सामान्य अध्ययन के पेपर शामिल हैं।

Image

CGPSC Mains Exam 2026

CGPSC SSE 2025 Mains : छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है, जिससे अब उम्मीदवारों को तैयारी के लिए थोड़ा और समय मिल गया है। यह फैसला खास तौर पर छात्रों की मांग को देखते हुए लिया गया है। पहले यह परीक्षा 16 से 19 मई 2026 के बीच होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 6 से 9 जून 2026 कर दिया गया है। यानी छात्रों को लगभग 15-20 दिन का एक्स्ट्रा समय मिल गया है। जो लोग तैयारी को लेकर टेंशन में थे या सिलेबस पूरा नहीं कर पाए थे, उनके लिए तैयारी करने का ये एक अच्छा मौका है।

नई डेटशीट हुई जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने नई डेटशीट भी जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षा चार दिनों तक चलेगी। पहले दिन भाषा और निबंध का पेपर होगा, जबकि बाकी दिनों में सामान्य अध्ययन (General Studies) के अलग-अलग पेपर लिए जाएंगे। परीक्षा राज्य के कई शहरों जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सुविधा मिल सके।

बच्चों पर दबाव होगा कम

सबसे अच्छी बात यह है कि इस फैसले से छात्रों का दबाव थोड़ा कम होगा। अब वे जल्दबाजी में पढ़ने के बजाय अच्छे से रिवीजन कर सकते हैं, कमजोर टॉपिक्स पर काम कर सकते हैं और अपनी रणनीति को बेहतर बना सकते हैं। एडमिट कार्ड भी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिससे समय पर सारी जानकारी मिल जाएगी।

छात्रों को खास सलाह

ये बदलाव छात्रों के लिए एक पॉजिटिव मौका है। अब जरूरी है कि इस अतिरिक्त समय का सही इस्तेमाल किया जाए और पूरी तैयारी के साथ एग्जाम दिया जाए। सही प्लानिंग और फोकस के साथ यह समय आपकी सफलता तय कर सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article