एजुकेशन

CG Police Constable Admit Card: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

CG Vyapam Exam Admit Card: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जिला पुलिस बल में कांस्टेबल भर्ती के लिए होने जा रही लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिये हैं। परीक्षार्थी vyapam.agstate.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CG police Constable Admit card 2025

CG Police Constable Admit Card: छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में कांस्टेबल की भर्ती के लिये होने जा रही लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिये गए हैं। ये परीक्षा 14 सितंबर की सुबह 11 बजे से 11:15 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.agstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। फिल्हाल वेबसाइट खुलने में कुछ छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नीचे दिये लिंक से स्टेप बाय स्टेप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • होमपेज पर जाकर Admit Card- Excise Constable recruitment test 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा। उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षार्थी ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र में अपना एडमिट कार्ड और कोई भी वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर वोटर आईडी) जरूर लेकर जाएं।
  • एक नीली या फिर काली बॉल पेन जरूर साथ रखें।
  • निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।
परीक्षार्थियों के लिये कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ध्यान रहे कि सुबह 10:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित है। हल्के रंग के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र में जाएं। साथ ही कानों में किसी भी तरह के आभूषण पहनना वर्जित है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, पर्स, पट्टा-स्कार्फ और बेल्ट वर्जित है।
End of Article