CG B.Sc Nursing Entrance Exam 2024 : इस तारीख को होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की ओर से बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 (रविवार) को राज्य के 32 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। इस परीक्षा में नर्सिंग एप्टीट्यूड, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और इंग्लिश से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
How to download CG B.Sc Nursing Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- फिर सीजी बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CG B.Sc Nursing Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा के दिन लगभग एक घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें।
