CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 Date and Time(सीजी बोर्ड रिजल्ट): छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं व 12वीं रिजल्ट की तारीख (CGBSE Result 2024 Date) का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 9 मई (CG Board 10th 12th Result 2024) को जारी कर दिया जाएगा। सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CGBSE Result 2024 Live: Simram ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में किया टॉपCGBSE Result 2024 Live अपडेट यहां से देखें, Simram ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में टॉप किया है, यह Jashpur की रहने वाली हैं।
CG Board Class 10th 12th Result 2024: बोर्ड ने जारी किया नोटिस
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 'छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम दिनांक 09.05.2024 को दोपहर 12:30 बजे मंडल के सभागृह में घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in, cgresults.nic.in एवं results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।' बता दें कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

CGBSE 10th 12th Result 2024 Notice
How to download CGBSE 10th 12th Result 2024
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।
CGBSE 10th 12th Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। अब दोनों कक्षाओं का रिजल्ट कल घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
रोल नंबर से रिजल्ट कैसे चेक करें cg?
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। अब लॉगिन विंडो में, अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपका कक्षा 10/12 रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देग।
छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
CGBSE CG Board Result : बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थीं. CGBSE CG Board 10th, 12th Result 2024 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल 9 मई को जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्टआज दोपहर 12.30 बजे जारी होगा। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकेगा इसके अलावा आप परिणाम education.indianexpress.com पर चेक कर सकते है। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) देख सकेंगे।
10वीं का रिजल्ट सीजी बोर्ड कैसे चेक करें?
10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म परिणाम होस्ट करेंगे और जारी होने पर सभी छात्रों तक पहुंच प्रदान करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट का लाइव लिंक पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों को चेक करते रहें।सीजी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in, cg.nic.in, और results.cg.nic.in पर सीजी बोर्ड मार्कशीट की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। विशेष रूप से, परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे और सीजीबीएसई टॉपर्स, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य विवरणों की घोषणा करेगा।
इस वर्ष 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च से 24 मार्च तक और 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 1 से 31 मार्च तक किया गया था। दोनों कक्षाओं के कुल 7 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है, जिसमें 12वीं से 4 लाख और 10वीं के करीब 3 लाख छात्र शामिल हैं।
CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए थे प्रश्नपत्र
सीजीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 लाइव: छत्तीसगढ़ कक्षा 12वीं के प्रश्नपत्र हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित सुकमा पहुंचे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में स्थित सीजीबीएसई परीक्षा केंद्र तक राज्य बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया।
CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम की घोषणा कौन करेगा
बोर्ड के अधिकारी आज सीजीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम घोषित करेंगे। पिछले साल, छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। सीजीबीएसई परिणाम रायपुर में सीजीबीएसई कार्यालय में दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे।
