CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025 Last Date: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ी (CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा (CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025 Last Date) दी है। अपडेटेड शेड्यूल के अनुसार आवेदन की आखिर तारीख 23 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 नवंबर, 2025 तकर दी गई है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करने से चूक गए हैं वो आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025
बता दें सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम का उद्देश्य उन मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना है, जो अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। हालांकि इसके लिए छात्रों के सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक मार्क्स होने चाहिए। ध्यान रहे यह राशि अधिकतम दो वर्ष तक मिलती है। छात्र या अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025 Apply Online: ऐसे करें स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Single Girl Child Scholarship 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, लॉगिन आईडी पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेद स्कैन कर अपलोड करें।
- फिर सबमिट पर क्लिक करें।
- यहां एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
CBSE Single Girl Child Scholarsip Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई
- आवेदक एकमात्र लड़की बेटी होनी चाहिए यानी अपने माता पिता की एकमात्र संतान हो।
- CBSE कक्षा 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- 10वीं में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 11वीं 12वीं में एडमिशन होना चाहिए।
- भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- कक्षा 10 में शुल्क 1500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं होना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए एक बार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
CBSE Single Girl Child Scholarsip 2025: हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
यहां छात्रों को स्कॉलरशिप अधिकतम दो वर्षों तक 500 रुपये हर महीने मिलेंगे। साथ ही स्कॉलरशिप का भुगतान ईसीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 11वीं पूरी करने के बाद स्कॉलरशिप रिन्यूवल किया जाएगा। हालांकि इसके लिए छात्रों के 11वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य हैं।
