एजुकेशन

CBSE Fake News Alert: बोर्ड परीक्षा निरस्त को लेकर फेक न्यूज वायरल, अफवाहों पर न दें ध्यान

CBSE Fake News Alert: सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नाम पर एक फेक सर्कुलर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि कुछ देशों में असाधारण वैश्विक परिस्थितियों एवं युद्ध जैसी स्थिति के कारण उत्पन्न व्यवधान और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। ध्यान रहे यह पूरी तरह से फेक न्यूज है।

Image

CBSE Fake News Alert: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर फेक न्यूज वायरल

CBSE Fake News Alert: सीबीएसई 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (CBSE Fake News) खबर है। सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नाम पर एक फेक सर्कुलर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि कुछ देशों में असाधारण वैश्विक परिस्थितियों एवं युद्ध जैसी स्थिति के कारण उत्पन्न व्यवधान और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। ध्यान रहे यह पूरी तरह से फेक है।

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हेड क्वार्टर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि ऐसे फेक न्यूज से अलर्ट रहें। परीक्षाएं अपने निर्धारित डेट व समय पर आयोजित की जाएंगी।

CBSE 10th 12th Exam 2026: बोर्ड परीक्षाएं जारी

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष कक्षा 10 में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। वहीं कक्षा 12 में कुल 18,59,551 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इसमें10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल हैं।

ऐसे लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

बता दें सीबीएसई ने पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया था कि यदि कोई व्यक्ति या समूह परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने या गलत सूचना फैलाने का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ संबंधित नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आईटी एक्ट और अन्य लागू कानूनों के तहत साइबर सेल द्वारा भी निगरानी की जा रही है। बोर्ड ने स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वे छात्रों को केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने के लिए प्रेरित करें।

ऐसे में छात्रों से अनुरोध है किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article