एजुकेशन

CBSE CTET 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, यहां जानें पैटर्न सहित अन्य जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:27 PM IST

CBSE CTET 2022 Notification, CTET Notification 2022, ctet.nic.in‌: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in‌ पर‌ जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी सीटीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Image

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द जारी होगा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन
  • ctet.nic.in पर रखें नजर
  • दिसंबर में परीक्षा होने की संभावना

CBSE CTET 2022 Notification, CTET Notification 2022: सीटीईटी 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ‌ जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी सीटीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in‌ पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

CBSE CTET 2022: दिसंबर में होगी परीक्षा

सीबीएसई द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही सीटीईटी 2022 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है। सीटीईटी 2022 पर कोई भी अपडेट आने पर सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा।

CTET December 2022: साल में दो बार होता है पेपर

सीटीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के तहत 2 पेपर होते हैं। पेपर I कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और पेपर II कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। जबकि, कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए दोनों पेपर देना अनिवार्य है। इससे पहले यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी और इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मार्च को घोषित किया गया था।

CBSE CTET Exam Pattern: ऐसे होती है परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर I और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा और गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग भी नहीं की जाएगी।

CTET 2022 Notification: वेबसाइट पर रखें नजर

सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in‌ पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए शुल्क जमा करना होगा। सीटीईटी 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article