CTET Admit Card 2024, CBSE CTET Admit Card 2024: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CTET January Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
CBSE CTET Admit Card 2024: कब आएगा सीटीईटी एडमिट कार्ड
सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CBSE CTET Exam 2024 Date: जनवरी में होगी सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। सीटीईटी जनवरी एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी 2024 (रविवार) को देश के 135 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक 20 भाषाओं में होगी।
How to Download CBSE CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Exam 2024: सीटीईटी पासिंग मार्क्स
सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
