एजुकेशन

CTET 2022: कब होगी सीटीईटी की परीक्षा? CBSE ने ctet.nic.in पर जारी किया नोटिफिकेशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:47 PM IST

CBSE CTET 2022 Notification Exam Date: सीबीएसई ने आज आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस अधिसूचना के अंदर महत्वपूर्ण डेट, रजिस्ट्रेशन का विवरण और अधिसूचना डाउनलोड करने के स्टेप्स को भी यहां पर नीचे दिया गया है। परीक्षा की डेट का अनुमान भी इस नोटिफिकेशन से लगाया जा सकता है।

Image

CTET का नोटिफिकेशन CBSE ने किया जारी

CTET Latest Notification 2022 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in की मदद से सीटीईटी अधिसूचना जारी की। सीबीएसई ने अधिसूचना में घोषणा की कि वह दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच सीबीटी मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी के 16 वें संस्करण का आयोजन करेगा। अभी तक, परीक्षा की सही तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

सीटीईटी अधिसूचना में लिखा है, 'विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण जल्द ही सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें।'

परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट भी 24 नवंबर, 2022 रखी गई है। आवेदन शुल्क फीस का भुगतान 25 नवंबर, 2022 तक किया जा सकता है।

कैसे चेक करें सीटीईटी का नोटिफिकेशन?

आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

इसके बाद पब्लिक नोटिस पर जाएं।

उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सार्वजनिक सूचना दिनांक: 20.10.2022 CTET DEC-2022 परीक्षा के लिए'

नोटिस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां पर डायरेक्ट लिंक को भी चेक कर सकते हैं।

सीटीईटी नोटिस का लिंक- CBSE Notification for CTET Exam

आधिकारिक अधिसूचना में यह कहा गया है, 'उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनकी पसंद का परीक्षा शहर परीक्षा के शहर में क्षमता की उपलब्धता के अनुसार 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर आवंटित किया जाएगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पहले पूरा करते हुए फीस का भुगतान करेंगे उन्हें उपलब्धता के अनुसार उनकी पसंद का परीक्षा शहर दिया जाएगा।'

एक बार रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो जाने के बाद स्टेप्स को भी यहां अपडेट कर दिया जाएगा। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article