CTET 2022 Notification: सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार अपना आवेदन कर सकेंगे। बता दें सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में दो बार सीटेट की परीक्षा (CTET 2022 July Notification) आयोजित करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। वहीं दिसंबर के लिए सितंबर में अधिसूचना जारी की जाती है। हालांकि इससे संबंधित अभी कोई अपडेट नहीं आया है।
बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, दिसंबर में सीटीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह तक नोटिफिकेशन जारी किया (CTET 2022 Application Form) जा सकता है। दिसंबर 2021 सीटेट की परीक्षा 16 दिसंबर से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी, रिजल्ट 9 मार्च को जारी किया गया था। इसमें 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए थे। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार सीबीएसई के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो में शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र होंगे।
केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय के लिए पात्र
सीबीएसई सीटीईटी की दो परीक्षाएं आयोजित करता है। पेपर 1 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं। जबकि पेपर 2 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है, जो अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पेपर 1 और पेपर 2 में शामिल होना अनिवार्य होता है। बता दें इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार नवोदय विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक के पदों पर भी अप्लाई करने के पात्र माने जाते हैं। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
CTET 2022 Registration, ऐसे करें आवेदन
- Central Teachers Eligibility Test के लिए सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Paper & Paper 2 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से फोन पर आ जाएगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आवेदन शुल्क
सीटीईटी लेवल 1 और लेवल 2 की परीक्षा के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया जाएगा। लेवल 1 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि लेवल 2 की परीक्षा के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क जना करना होगा। हालांकि OBC/SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को यहां छूट दी जाएगी।
CTET Exam Pattern, कुछ इस तरह होगा सिलेबस
सीटेट परीक्षा के सिलेबस की बात करें तो, यहां 150 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें बाल विकास एवं शिक्षणशास्त्र से 30 मार्क्स के कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित से 30 अंको के 30 प्रश्न, भाषा 1 और भाषा 2 से 30-30 अंक 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। पर्यावरण अध्ययन से भी 30 अंको के 30 प्रश्न होंगे। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा, प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे। परीक्षाएं सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएंगी।
