एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2026: 17 फरवरी से शुरू होगी सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, PDF यहां से करें डाउनलोड

CBSE Class 12th 2026 Exam Date Sheet Download PDF (सीबीएसई बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 डेट शीट) Board of secondary Education 10 exam timetable on cbse.gov.in: सीबीएसई ने 2026 बोर्ड की 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए डिटेल में डेटशीट जारी कर दी है। छात्र यहां खबर से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE Board 2026 Class 12 Final Datesheet Pdf

CBSE Date Sheet 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CBSE क्लास 12 बोर्ड परीक्षा 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई है। जारी डेटशीट के अनुसार, CBSE कक्षा 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र CBSE 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल 2026 पर एक नजर जरूर डालें, ताकि आने वाले दिनों में एग्जाम डेट और विषय को लेकर होने वाली कन्फुजन से बचा जा सके।

बता दें कि CBSE ने परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी थी। सीबीएसई ने बताया कि यह इसलिए भी मुमकिन हो पाया था क्योंकि स्कूलों द्वारा LOC समय पर जमा कर दी गई थी।

तारीख शिफ्ट का समय विषय का नाम
17 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM बायोटेक्‍नोलॉजी
18 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM फिजिकल एजुकेशन
19 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM कॉस्‍ट अकाउंटिंग
20 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM फिजिक्‍स
23 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM मास मीडिया स्‍टडीज
24 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM अकाउंटेंसी
26 फरवरी 10:20 AM - 01.20 PM जियोग्राफी
28 फरवरी 10:30 AM - 01:30 PM केमिस्‍ट्री
5 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM साइकोलॉजी
9 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM मैथ्‍स
9 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM एप्‍लाइड मैथ्‍स
12 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM इंग्लिश इलेक्टिव
12 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM इंग्लिश कोर
16 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM हिंदी इलेक्टिव
16 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM हिंदी कोर
18 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM इकोनॉमिक्‍स
27 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM बायोलॉजी
28 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM बिजनेस स्‍टडी
28 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
30 मार्च 10:30 AM - 01:30 PM इतिहास
4 अप्रेल 10:30 AM - 01:30 PM सोशियोलॉजी
9 अप्रेल10:30 AM - 12:30 PM डाटा साइंस

CBSE 12th Exam 2026 Final Date Sheet Step to Download

CBSE Class 12th 2026 Exam Date Sheet PDF Download करने का तरीका देखें

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके शेड्यूल चेक कर सकते हैं:

1. CBSE official website cbse.gov.in पर जाएंगे

2. होम पेज पर दिए Latest @ CBSE के नीचे देखें और 'Date Sheet for Class X and XII for Board Examinations - 2026 -reg (5.96 MB) 30/10/2025' पर क्लिक करें।

पीडीएफ खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें।

डिटेल में टाइम टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

विषयों के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे या 1:30 बजे तक अलग-अलग हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए, स्टूडेंट्स, माता-पिता और टीचर CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Read More: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की डेटशीट को टेबल के रूप में इस लिंक से भी देखा जा सकता है - Link

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article