एजुकेशन

CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026 जारी, 28 जुलाई को होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर और प्राइवेट, दोनों तरह के छात्रों के लिए हॉल टिकट उपलब्ध करा दिए गए हैं। छात्र cbse.gov.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026 (Image - chatgpt)

CBSE Class 12 Supplementary Admit Card 2026 OUT: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर और प्राइवेट, दोनों तरह के छात्रों के लिए हॉल टिकट उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी है, वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड जरूर प्राप्त कर लें। CBSE के मुताबिक, कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। प्राइवेट छात्र अपना एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या, पिछले साल का रोल नंबर, पास होने का वर्ष और अपना नाम दर्ज करना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।

वहीं, रेगुलर छात्रों को अलग से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। उनके स्कूल "परीक्षा संगम" पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।

एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी पढ़ना है जरूरी

एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय और विषय कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा का समय, फोटो, हस्ताक्षर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी सही होनी चाहिए।

अगर एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो छात्र बिना देरी किए अपने स्कूल या CBSE से संपर्क करें, ताकि परीक्षा से पहले उसमें सुधार कराया जा सके। साथ ही परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र अपने साथ लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article