CBSE Board Exam 2025 Guidelines for Class 10 12: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली हैं, अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो देखें सीबीएसई की नई गाइडलाइंस। इस लेख में बताया गया है कि परीक्षा हॉल में क्या ले जाने की अनुमति है और क्या चीजें रहेंगी प्रतिबंधित
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10-12वीं परीक्षाओं में देश भर से 44 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कुछ दिन बचे हैं, और ऐसे में हर दिशा निर्देश के बारे में अच्छे से पढ़कर परीक्षा देने जाएं।
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ क्या डॉक्यूमेंट ले जाना है अनिवार्य
बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आईकार्ड भी लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों को अपने स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा हॉल में आने की जरूरत है, ताकि उनके स्कूल की पहचान की जा सके। अगर कोई प्राइवेट स्टूडेंट है, तो उसके हल्के या उजले रंग के कपड़े पहनने की जरूरत है। सीबीएसई ने टाइमिंग को लेकर भी निर्देश दिया है कि कि किसी भी विद्यार्थी को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र
बोर्ड ने सुझाया है कि विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र को अच्छे से देख समझ लेना चाहिए, और परीक्षा शुरू होने से पहले किसी दिन जाकर परीक्षा केंद्र को देख आएं, ताकि सटीक लोकेशन का पता चल जाए।
बोर्ड ने कहा है कि प्रवेश पत्र में फोटो सहित विवरणों की पुष्टि करने के बाद माता-पिता और विद्यार्थियों को हस्ताक्षर करना होगा।
परीक्षा हॉल में क्या रहेगा प्रतिबंधित
संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ के अलावा स्मार्ट वॉच या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह से मना है। कम शब्दों में कहें तो एडमिट कार्ड, स्कूल की आईडी, पेन रखने के लिए पारदर्शी पाउच के अलावा ज्यामिति/ पेंसिल बॉक्स, नीला/ रॉयल नीला स्याही/ बॉल प्वाइंट/ जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, रबर) एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल ले सकते हैं, इसके अलावा कुछ नहीं।
क्या है परीक्षा का शिड्यूल
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चेलेंगी। दोनों परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
