एजुकेशन

CBSE 12th Supplementary Result 2026: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, जानें कहां कर सकेंगे चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 4, 2026, 02:38 PM IST

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Kab Aayega On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। नतीजे का ऐला होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

Image

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Kab Aayega: यहां देखें सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Kab Aayega On cbse.gov.in, cbseresults.nic.in: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी (CBSE 12th Supplementary Result 2026) खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (CBSE 12th Supplementary Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट की घोषणा अगस्त के दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या ऐप पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

CBSE 12th Supplementary Result 2026: कब होगी सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा

बता दें सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:30 या 1:30 बजे तक निर्धारित थी। यहीं कुल 1 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CBSE 12th Supplementary Result: इस वेबसाइट से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • results.digilocker.gov.in

CBSE 12th Supplementary Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. सबसे पहले cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर CBSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE 12th Supplementary Result: पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि किसी छात्र के इसमें दोबारा पासिंग मार्क्स से कम आते हैं तो छात्रों को अगली कक्षा में उत्तीर्ण नहीं किया जाएगा।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब आया था

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2026 को जारी किया गया था। यहां पासिंग पर्सेंटेज कुल 85.20% देखने को मिला था।

End of Article