एजुकेशन

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा, 98.55% छात्रों की सफलता के साथ टॉप पर

CBSE 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने बीते दिन यानी 13 मई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां एक बार भी केंद्रीय विद्यालय 98.55% अंकों के साथ टॉप पर रहा है।

Image

CBSE Board 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में केंद्रीय विद्यालय का दबदबा

CBSE 12th Result 2026, KVS vs JNV Which Is Better: सीबीएसई ने पिछले ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीते दिनों यानी 13 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं का कुल पासिंग पर्सेंटेज 85.20% रहा है, जिसमें लड़कियों का पास फीसदी 88.86% और लड़कों का पास पर्सेंटेज 82.13 फीसदी देखने को मिला है। यहां एक बार फिर केंद्रीय विद्यालय ने 98.55 फीसदी पास पर्सेंटेज के साथ सभी स्कूलों को पटखनी देते हुए टॉप पर अपनी जगह बनाई है। वहीं 98.47% के साथ नवोदय विद्यालय दूसरे नंबर पर है।

बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। यहां भी दोनों स्कू टॉप पर थे। यहां भी केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 99.57% रहा था। जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय 99.42% छात्रों की सफलता के साथ दूसरे नंबर पर था। यह दोनों स्कूल अक्सर टॉप पर रहते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कौन सा स्कूल सबसे टॉप पर रहा है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में किस स्कूल ने किया टॉप

बता दें सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार भी केंद्रीय विद्यालय 98.55 पर्सेंट छात्रों की सफलता के साथ पहले नंबर पर है। जबकि 98.47% पास स्टूडेंट्स के साथ दूसरे नबंर पर नवोदय विद्यालय है।

CBSE Board 12th Result: कब हुई थी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) 12वीं की परीक्षा 2026 में 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित थी। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 18,57,517 छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

CBSE Board 12th Marksheet: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र लगातार अपनी मार्कशीट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। बता दें छात्रों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के एक से दो हफ्ते के बाद मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा देता है। छात्र यहां से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article