एजुकेशन

CBSE 12th Result 2026: 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने छुए 95%+, बोर्ड ने जारी किया पूरा डेटा

CBSE 12th Result 2026 Declared today: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट cbse.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। इस बार 17 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। देखें पूरा डेटा

Image

cbse 12th result 2026

CBSE 12th Result 2026 OUT: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और DigiLocker पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों के आंकड़े भी साझा किए हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से हमेशा की तरह इस बार भी टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन 90 और 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या सामने आई है।

17 हजार से ज्यादा छात्रों ने हासिल किए 95% से अधिक अंक

सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। यह कुल परीक्षार्थियों का लगभग 0.97 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 94,028 रही, जो कुल छात्रों का करीब 5.32 प्रतिशत है।

इस वर्ष CBSE 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, देशभर के लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। आंकड़ों के अनुसार, 88.86 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 प्रतिशत रहा। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले 6.73 प्रतिशत अधिक रहा।

CBSE Class 12 Result 2026

CBSE 12th Result 2026

ट्रांसजेंडर का रिजल्‍ट 100 प्रतिशत

वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों ने लगातार दूसरी बार 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुल पास प्रतिशत में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 और लड़कों का 85.70 प्रतिशत था।

इन शहरों का रहा शानदार प्रदर्शन

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में दक्षिण भारत के शहरों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सबसे अधिक पास प्रतिशत तिरुवनंतपुरम का रहा।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: शहरवार पास प्रतिशत

  • तिरुवनंतपुरम – 95.62%
  • चेन्नई – 93.84%
  • बेंगलुरु – 93.19%
  • विजयवाड़ा – 92.77%
  • दिल्ली वेस्ट – 92.34%
  • Delhi East – 91.73%
  • अहमदाबाद – 90.60%
  • गुरुग्राम – 88.45%
  • लुधियाना – 87.92%
  • पुणे – 87.32%
  • अजमेर – 86.78%
  • पंचकूला – 85.73%
  • रांची – 85.01%
  • गुवाहाटी – 83.41%
  • लखनऊ – 82.21%
  • भुवनेश्वर – 81.71%
  • देहरादून – 81.42%
  • रायपुर – 80.88%
  • भोपाल – 79.43%
  • नोएडा – 79.02%
  • पटना – 74.45%
  • प्रयागराज – 72.43%

छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के जरिए ही अपना परिणाम देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article