Sarkari Naukri 2026: सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में 837 प्रोफेशनल पदों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) में कोर्ट असिस्टेंट (तकनीकी सहायक-सह-प्रोग्रामर) के 15 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की करने की अंतिम तिथि है। यदि आपने अभी तक पंजीकरण या शुल्क भुगतान पूरा नहीं किया है, तो आज ही समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। वरना नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के अंतर्गत संविदा यानी Contractual) आधार पर ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (791 पद) सहित कुल 837 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है -
| पात्रता | उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और पद के अनुसार वेल्थ मैनेजमेंट, बैंकिंग या निवेश से जुड़ा निर्धारित कार्य अनुभव होना चाहिए (पात्रता व आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर)। आयु सीमा पद के अनुसार सामान्यतः 24 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)। कई पदों के लिए NISM या IRDAI के निर्धारित प्रमाणपत्र भी आवश्यक हैं। |
| चयन प्रक्रिया | आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी (Scrutiny) के बाद बैंक के निर्णय के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। |
| आवेदन शुल्क | सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये तथा SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 (जीएसटी सहित, गेटवे शुल्क अलग) निर्धारित है। |
| आवेदन प्रक्रिया | बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in या bankofbaroda.in के करियर/करंट अपॉर्चुनिटीज सेक्शन में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें, विवरण व दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और 24 नवंबर 2026 तक फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें। |
भारत का सर्वोच्च न्यायालय भर्ती 2026
सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट असिस्टेंट के 15 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज 24 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक है। बता दें कि लिए प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
| पात्रता | 1 अक्टूबर 2026 को आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (नियमानुसार आयु छूट लागू)। शैक्षणिक योग्यता के तहत कंप्यूटर साइंस/आईटी में बी.ई./बी.टेक या एमसीए/एम.एससी के साथ 3 वर्ष का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट अनुभव अथवा कंप्यूटर साइंस/बीसीए में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 4 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। |
| चयन प्रक्रिया | इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा 100 अंक के लिए, ऑब्जेक्टिव टाइप टेक्निकल एप्टीट्यूड टेस्ट 50 अंक के लिए, प्रैक्टिकल एप्टीट्यूड टेस्ट 50 अंक के लिए और साक्षात्कार 25 अंकों के लिए शामिल हैं। |
| आवेदन शुल्क | सामान्य और EWS वर्ग के लिए 1,500 रुपये तथा SC, ST, OBC (NCL), पूर्व सैनिक और PwBD उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये निर्धारित है। |
| आवेदन प्रक्रिया | सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के रिक्रूटमेंट सेक्शन में दिए गए लिंक पर पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज व फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क भुगतान पूरा कर आवेदन जमा करें। |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -जारी हुई मध्य प्रदेश पुलिस ASI और सूबेदार स्टेनो भर्ती परीक्षा की आंसर की
उम्मीदवारों इन बातों को रखें ध्यान
उम्मीदवार ध्यान दें कि कई बार अंतिम दिन भुगतान गेटवे धीमा होने या सेशन टाइम-आउट होने से फॉर्म अधूरा रह जाता है। फीस कटने के बाद पोर्टल पर 'Submitted' स्टेटस और ई-रसीद/कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। दोनों ही भर्तियों में अनुभव अवधि, न्यूनतम प्रतिशत या निर्धारित प्रमाणपत्रों की शर्तें सख्त होती हैं। गलत या अधूरा विवरण दर्ज करने पर आवेदन निरस्त हो सकता है, इसलिए सबमिट करने से पहले मूल विज्ञापन के अनुसार हर कॉलम का मिलान अवश्य करें।
