बिजनेस

ETNow Business Conclave 2026: 25 नवंबर को AI से मैन्युफैक्चरिंग तक, भारत की आर्थिक तरक्की का रोडमैप तैयार करेंगे दिग्गज

भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में दक्षिण भारत की अहम भूमिका को लेकर ETNow.in Business Conclave & Awards 2026 - South Edition का आयोजन किया जा रहा है।

Image

25 नवंबर को आयोजित होगा ETNow.in Business Conclave & Awards 2026 - South Edition

भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति में दक्षिण भारत की अहम भूमिका रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डीप टेक्नोलॉजी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में यह क्षेत्र लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इस बदलाव में बेंगलुरु सबसे आगे है। यहां का मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, कुशल प्रतिभाएं और निरंतर निवेश शहर को आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बना रही है।

Bengaluru के तकनीकी भविष्य पर होगी चर्चा

इसी पृष्ठभूमि में 25 नवंबर यानी बुधवार को ETNow.in Business Conclave & Awards 2026 - South Edition का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम Onextel Communication Media के सहयोग से आयोजित होगा। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कॉन्क्लेव की थीम 'Bengaluru: Powering India's Next Growth Leap' रखी गई है। इसमें सरकार और उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख निर्णयकर्ता शामिल होकर शहर के आर्थिक और तकनीकी भविष्य पर चर्चा करेंगे।

तकनीक और कारोबार के विकास पर होगी चर्चा

भारत विकसित भारत (Viksit Bharat) के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसे में बेंगलुरु का टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और कारोबारी विकास देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रहा है। कॉन्क्लेव में सरकारी प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच मिलेगा। यहां नीतिगत बदलावों, निवेश और इनोवेशन के जरिए दक्षिण भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा भविष्य के लिए तैयार कारोबारी इकोसिस्टम बनाने, सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने और समावेशी आर्थिक विकास जैसे मुद्दे भी चर्चा का हिस्सा होंगे।

कॉन्क्लेव में क्या-क्या होगा?

इस कार्यक्रम में कई पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के विशेष संबोधन, सम्मान समारोह और नेटवर्किंग डिनर भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों को आपस में विचार साझा करने का अवसर मिलेगा-

समय (प्रारंभ)समय (समाप्ति)अवधिकार्यक्रम का स्वरूपविषय वक्ता / अतिथि
17:0017:055 मिनटस्वागत संबोधन—होस्ट (Host)
17:0517:105 मिनट—वेलकम एवी—
17:1017:155 मिनटप्रारंभिक वक्तव्य—रोहित चड्ढा, प्रेसिडेंट और सीओओ, टाइम्स नेटवर्क
17:1517:4025 मिनटपैनल चर्चापावरिंग विकसित भारत: साउथ इंडियाज एआई एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इंजन—
17:4018:0525 मिनटपैनल चर्चाबिल्डिंग टुमॉरो: द फ्यूचर ऑफ बेंगलुरुज रियल एस्टेट एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशनअरविंद स्मार्ट स्पेसेज
18:0518:3025 मिनटपैनल चर्चाद एंटरप्रेन्योरियल एज: स्टार्टअप्स, डीपटेक एंड द न्यू इकोनॉमीप्रणव पई, मैनेजिंग पार्टनर, 3one4 कैपिटल
18:3018:5020 मिनटमुख्य अतिथिबिल्डिंग टुमॉरो: डिजिटल लैंड गवर्नेंस, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कैपिटल रेडीनेस फॉर बेंगलुरुज नेक्स्ट लीपडॉ. जी. परमेश्वर, उपमुख्यमंत्री और राजस्व, युवा सेवा एवं खेल विभाग मंत्री, कर्नाटक सरकार
18:5019:0010 मिनट—फेलिसिटेशन सेरेमनी—
19:0019:1515 मिनटविशिष्ट अतिथिबिल्डिंग टुमॉरो एंड ग्लोबल स्केल: पोजिशनिंग बेंगलुरु एज अ हब फॉर हेल्थटेक, बायो-इनोवेशन एंड इंक्लूसिव ग्रोथयू. टी. खादर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, कर्नाटक सरकार
19:1519:3015 मिनटविशिष्ट अतिथिग्लोबल स्केल: पावरिंग डीप-टेक आरएंडडी, सस्टेनेबल वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रेजिलिएंट टेक इकोसिस्टम्सडॉ. अजय धरम सिंह, लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, कर्नाटक सरकार
19:3019:4515 मिनटविशिष्ट अतिथिद फ्यूचर ऑफ फाइनेंस एंड डिजिटल कॉमर्स: सेफगार्डिंग कंज्यूमर ट्रस्ट इन इंडियाज डिजिटल इकोनॉमीरिजवान अरशद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री, कर्नाटक सरकार
19:4520:1530 मिनटविशिष्ट अतिथिगेटवे टू ग्लोबल ट्रेड: अनलॉकिंग कोस्टल कर्नाटकज पोर्ट एंड ब्लू इकोनॉमी पोटेंशियलकैप्टन बृजेश चौटा, सांसद, दक्षिण कन्नड़
20:1520:3015 मिनटविशिष्ट अतिथिफ्यूचर-रेडी टैलेंट एंड प्रोग्रेसिव लेबर फ्रेमवर्क्स फॉर जीसीसी एंड टेक कॉमर्ससंतोष एस. लाड, श्रम एवं रोजगार मंत्री, कर्नाटक सरकार
20:3020:4010 मिनट—फेलिसिटेशन सेरेमनी—
20:40 के बाद——नेटवर्किंग डिनर——
Edit

उद्यमियों और कंपनियों को मिलेगा सम्मान

कॉन्क्लेव में केवल नीतियों और कारोबार के भविष्य पर चर्चा ही नहीं होगी, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संस्थापकों, कंपनियों और इनोवेटर्स को सम्मानित भी किया जाएगा। अवॉर्ड्स के जरिए उद्यमशीलता, ट्रांसफॉर्मेटिव लीडरशिप और कारोबार में हासिल की गई उपलब्धियों को पहचान मिलेगी। इसका उद्देश्य उन लोगों और संस्थानों को प्रोत्साहित करना है, जो नए बिजनेस मानक स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्रीय विकास में योगदान दे रहे हैं।

कहां देख सकेंगे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण?

दर्शक कार्यक्रम की सभी गतिविधियां, पैनल चर्चाएं, विशेष संबोधन और अवॉर्ड समारोह ऑनलाइन देख सकेंगे-

ऑफिशियल माइक्रोसाइट : https://www.etnownews.com/hub/business-conclave-and-awards-south-2026

लाइव स्ट्रीमिंग: https://youtube.com/live/UD8-FVLKCiw?feature=share

कार्यक्रम के प्रमुख पार्टनर

इस आयोजन में Onextel Communication Media एसोसिएशन पार्टनर है। Snowflake AI Data Cloud Partner, TimesNow Suddi Supporting Partner और FanzineIndia Group Strategic Partner के रूप में जुड़े हैं। यह कॉन्क्लेव बेंगलुरु की कारोबारी क्षमता, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और भारत की अगली विकास यात्रा में दक्षिण भारत के योगदान को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article