एजुकेशन

CBSE 10th Supplementary Result 2025: सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

CBSE 10th Supplementary Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CBSE 10th Supplementary Result 2025 (Photo Credit: Canva)

CBSE 10th Supplementary Result 2025: सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हाईस्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई 2025 को किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download CBSE Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2025: ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट

सीबीएसई कक्षा 10वी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड कुल 23,85,079 स्टूडेंट्स में से 23,71,939 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 22,21,636 स्टूडेंट्स पास हुए, जिससे इस साल कुल पास प्रतिशत 93.66 प्रतिशत रहा। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article