एजुकेशन

CBSE 10th 12th Admit Card 2025 Released: बिग अपडेट! जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

CBSE 10th 12th Admit Card 2025 Released: सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CBSE Admit Card 2025) दिया है। स्कूल द्वारा परीक्षा संगम पोर्टल से इसे डाउनलोड किया जा (CBSE 10th Admit Card) सकता है।

Image

CBSE 10th 12th Admit Card 2025: जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड

CBSE 10th 12th Admit Card 2025 Released: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in, cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। स्कूल यहां से अपने स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

CBSE Board Exam Date 2025: कब होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

बता दें सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2025 से 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है। भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 8000 स्कूलों के लगभग 44 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Admit Card 2025 Download: ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले cbse.gov.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Schools लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां Pre Exam Activities पर जाएं।
  4. आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड, सेंटर मैटीरियल फॉर मेन एग्जाम 2025 जाएं।
  5. यहां अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा एंटर करें।
  6. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  7. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CBSE Board Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम (Student Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • जन्म तिथि (Date Of Birth)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • स्कूल का नाम (School Name)
  • स्कूल कोड (School Code)

CBSE Board Admit Card: एडमिट में श्रुटि पाए जाने पर

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत अपने स्कूल में सूचित करें। ध्यान रहे छात्रों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिटल कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और स्कूल आईडी ले जाना ना भूलें।

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे छात्र डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आप अपने स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल इस प्रोसेस के ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article