Career in Wealth Management Nishant Baraya Success story: आजकल युवा करियर के नए नए रास्ते खोज रहे हैं। अब वह समय चला गया जब 10वीं के बाद छात्रों के सामने इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड में जाने के ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होता था। अब युवाओं के सामने खुला आसमान है और यही वजह है कि करियर के नए विकल्प आज खुलकर सामने हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और 44वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ हैदराबाद के ICFAI बिज़नेस स्कूल से एमबीए करने वाले जयपुर के निशांत बराया ने रिलायंस (Nippon), आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में नौकरी की। कुछ समय बाद लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ वेल्थ मैनेजमेंट की राह चुन ली। आइये जानते हैं उनकी कहानी और क्या है ये वेल्थ मैनेजमेंट।
क्या है वेल्थ मैनेजमेंट
वेल्थ मैनेजमेंट एक ऐसा जॉब ऑप्शन है जिसमें हाई नेट वर्थ वाले लोगों की वित्तीय जरूरतों को समझकर उनकी संपत्ति (wealth) को व्यवस्थित किया जाता है और सुरक्षित तरह से रखा या खर्च किया जाता है। वेल्थ मैनेजर सही जगह निवेश करवा करवाने, टैक्स प्लान बनवाने और भविष्य की योजना तैयार करने में मदद करता है। इसी कला को उंगलियों पर सिखाकर, जयपुर के निशांत बराया ने वेल्थ मैनेजमेंट की दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर, लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता की राह दिखाई और आज उनके क्लाइंट्स में बड़े-बड़े CEO और अंतरराष्ट्रीय उद्यमी भी शामिल हैं।
कॉर्पोरेट की दुनिया से कोचिंग तक का सफर
जयपुर के एक साधारण परिवार में 7 जून, 1983 को जन्मे निशांत ने महेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) से बी.ई. (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) की डिग्री ली और हैदराबाद के ICFAI बिज़नेस स्कूल में एमबीए (फाइनेंस) के लिए एडमिशन लिया। MBA के बाद निशांत ने देश की बड़ी वित्तीय कंपनियों में काम किया। यहां उन्होंने लाखों-करोड़ों के पोर्टफोलियो संभाले और यह समझा कि अमीर लोग अपने पैसे को कैसे काम पर लगाते हैं।
क्यों छोड़ी लाखों की नौकरी?
निशांत ने एक बात महसूस की कि लोग पैसा तो कमा रहे हैं, लेकिन उसे सही तरीके से मैनेज करना नहीं जानते। साल 2019 में, इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और एनबी कैपिटल नाम की अपनी कंपनी शुरू की। उनका मिशन सिर्फ निवेश के टिप्स देना नहीं था, बल्कि लोगों की वित्तीय मानसिकता को बदलना था। उनका मानना है कि दौलत कमाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही सोच और रणनीति भी जरूरी है।
