CA Foundation Result 2024 Release Date: आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org या फिर eservices.icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CA Foundation Inter Result 2024 Date: सितंबर में हुई थी परीक्षा
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 13 सितंबर, 15 सितंबर, 18 सितंबर और 20 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया गया। जबकि, पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ। वहीं, सीए इंटर की परीक्षा 12 सितंबर, 14 सितंबर, 17 सितंबर, 19 सितंबर, 21 सितंबर और 23 सितंबर 2024 को हुई थी।
ICAI CA Foundation Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
आईसीएआई सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने 'एक्स' पर सीए फाउंडेश रिजल्ट की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सीए फाउंडेशन का रिजल्ट दिवाली की पूर्व संध्या से पहले घोषित किया जा सकता है। जबकि, सितंबर सीए इंटर रिजल्ट नवंबर के मध्य में होगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download CA Foundation Result 2024
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Exam 2025: सीए फाउंडेशन एग्जाम डेट
इस बीच ICAI ने जनवरी 2025 की परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 12 जनवरी, 14 जनवरी, 16 जनवरी और 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा 11 जनवरी, 13 जनवरी, 15 जनवरी, 17 जनवरी, 19 जनवरी और 21 जनवरी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
