जॉब्स

Indian Coast Guard Recruitment 2024: 10वीं पास और ITI वालों के लिए नौकरी का गोल्डन चांस, जल्द करें अप्लाई

Indian Coast Guard Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Coast Guard Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian Coast Guard Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए नौकरी

Indian Coast Guard Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: 10वीं पास कर नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Indian Coast Guard Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप सी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Coast Guard Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2024 तक है। यहां आप इंडियन कोस्ट गार्ड के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • इंजन ड्राइवर - 01
  • लास्कर - 01
  • ड्राफ्ट्समैन - 01
  • मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर - 01
  • इलेक्ट्रिकल फिटर - 1
  • आईसीई फिटर -1
  • अनस्किल्ड लेबर - 1
  • फायरमैन/मैकेनिकल फायरमैन -01
  • सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्टर ड्राइवर - 01

  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 2
  • Indian Coast Guard Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

    इंडियन कोस्ट गार्ड ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड से कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

    Indian Coast Guard Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

    1. सबसे पहले indiancoastguard.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर जाकर Indian Coastguard Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
    3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
    4. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
    5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
    6. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

    यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

    Aditya Singh
    आदित्य सिंहauthor

    आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

    और पढ़ें
    End of Article