एजुकेशन

BTSC Pharmacist Result 2026 : बिहार बीटीएससी फार्मासिस्ट रिजल्ट जारी, जानें किन अभ्यर्थियों का हुआ चयन

BTSC फार्मासिस्ट के रिजल्ट का लिंक भी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

JAC Delhi Round 1 Seat Allotment Result

BTSC Pharmacist Result 2026 : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने आज 15 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट BTSC फार्मासिस्ट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम भी दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 4 जून को BTSC फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा दी थी, वे अब रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

BTSC फार्मासिस्ट के रिजल्ट का लिंक भी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट How to download Result :

  • सबसे पहले उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर होमपेज पर What's New सेक्शन में Result for the Post of Pharmacist under the Advt. No- 22/2025 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको Download लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में ओपन होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और फिर अपना विवरण चेक करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें : JAC Delhi Round 1 Result : JAC दिल्ली राउंड 1 सीट अलॉटमेंट के नतीजे 2026 जारी, देखें शेड्यूल

Bihar BTSC Pharmacist Result 2026 कैसे देखें और डाउनलोड करें

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कोई भी इंटरनेट ब्राउजर खोलें।
  • Bihar Technical Service Commission (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर, Notice Board / Recruitment / Latest Updates सेक्शन में जाएं।
  • Pharmacist Result 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन देखें।
  • PDF फाइल खोलने के लिए Result पर क्लिक करें।
  • Result में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
  • Result PDF डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर सेव करें।
  • रेफरेंस के लिए Result का प्रिंटआउट लें।
  • नोटिस में बताए गए सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी तैयार रखें।

बिहार बीटीएससी फार्मासिस्ट परीक्षा कारिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article