एजुकेशन

BTSC ANM Result 2024: जारी हुआ बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

BTSC ANM Result 2024, Bihar Female Health Worker Result 2024: बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BTSC ANM Result 2024

BTSC ANM Result 2024, Bihar Female Health Worker Result 2024: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बीटीएससी एएनएम रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

BTSC ANM Result 2024: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है।जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 46862 उपस्थित हुए थे। जिसमें से 8791 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया है।

BTSC Bihar ANM Result 2024: कब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। इसका आयोजन 16 फरवरी से दो शिफ्ट में किए जाने की संभावना है। आयोग द्वारा विस्तृत कार्यक्रम तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BTSC ANM Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीटीएससी एएनएम रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BTSC ANM Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 12771 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article