BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025 Pdf Download: बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड या BSPHCL ने आज सोमवार, 6 अक्टूबर, 2025 को तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक इस खबर में भी है आप क्लिक कर अपना स्कोरकार्ड चेक करें।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके अपने अंक विवरण देख सकते हैं।
BSPHCL तकनीशियन ग्रेड 3 परिणाम 2025: कैसे देखें
उम्मीदवार अपने परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
1. आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं।
2. होम पेज पर, भर्ती समाचार टैब पर क्लिक करें।
3. इसके बाद, Recruitment News पर क्लिक करें।
4. अब Provisional Result for the post of Technician Grade - III against ENN- 05/2024. पर क्लिक करें, फिर नया पेज खुलेगा।
4. परिणाम की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
5. पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर देखें, उसके बाद स्कोर देखें।
6. परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
परिणाम सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 13 अक्टूबर, 2025 शाम 6 बजे तक bsphcltech32024@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से वैध दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के साथ अनंतिम परिणामों को चुनौती दे सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। भर्ती परीक्षा 11 से 22 जुलाई, 2025 तक सात जिलों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
