BSEB STET Result 2025: बिहार एसटीईटी रिजल्ट कब होगा जारी? कैसे करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 29, 2025, 09:33 PM IST
BSEB STET Result 2025 Date: बिहार एसटीईटी रिजल्ट डाउनलोड लिंक इसी हफ्ते ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर एक्टिवेट किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebbstet.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
बिहार एसटीईटी रिजल्ट कब होगा जारी?
BSEB STET Result 2025 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पेपर 1 और 2 के लिए सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। एक जानकारी के अनुसार, इसी हफ्ते इन रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebbstet.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
BSEB STET Result 2025 Kab Aayega?
BSEB चेयरमैन ने घोषणा की थी कि बिहार STET का रिजल्ट दिसंबर 2025 के दूसरे हफ्ते तक जारी किया जाएगा, लेकिन इसमें देरी हो गई है। हालांकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है, जिस पर 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। लेकिन उम्मीदवार अभी भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि BSEB STET Result 2025 Kab Aayega
BSEB STET Result 2025 Pdf Download कैसे करें?
कैंडिडेट्स STET रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका यहां से देखें
- BSEB STET Result 2025 Official Website bsebstet.org पर जाएं
- होमपेज पर, BSEB STET Result 2025 Link पर क्लिक करें
- लॉगिन विंडो में, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
- STET मार्क्स स्क्रीन पर दिखाई देंगे
- इसे चेक करें और डाउनलोड करें
BSEB STET Result 2025 Download
बिहार एसटीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। इस साल, बिहार STET परीक्षा का आयोजन 14 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था।
BSEB STET Result 2025 Cutoff
बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए निर्धारित कटऑफ प्राप्त करना जरूरी है। क्वालिफाइंग अंक कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी, पिछड़ा वर्ग के लिए 45.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 42.5 प्रतिशत एवं एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी।