एजुकेशन

BSEB Class 10th Admit Card 2023: आज आएगा बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट पर रखें नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 8, 2023, 03:30 PM IST

BSEB Class 10th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो एलर्ट हो जाइए क्योंकि एडमिट कार्ड किसी भी वक्त वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Image

BSEB 10th Admit Card 2023

Photo : iStock

BSEB Class 10th Admit Card 2023, Bihar Board Matric Admit Card 2023 Today: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड पर बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होगा। जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड (BSEB Class 10th Admit Card 2023) डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि, 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 19 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक होगी। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। वहीं, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में होगी। जबकि, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 19 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। वहीं, थ्योरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जनवरी को अपलोड किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडिमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 15 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।

How to download BSEB Bihar Board 10th Admit Card 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रहे कि बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड स्कूल के प्राधान डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article