Bihar Board 2024 Model Paper Link: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड ने उन छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है, जो इस साल की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए मॉडल पेपर secondary.biharboardonline.com/ पर उपलब्ध है। इच्छुक छात्र परीक्षा का पैटर्न देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां मिलेगा बिहार बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर
वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 की सैद्धांतिक परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने राज्य को परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराने के उद्देश्य से सैद्धांतिक विषयों का विषयवार मॉडल पेपर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जारी कर दिया है।
इस बार होंगे दोगुने सवाल
माॅडल पेपर के साथ माॅडल प्रश्न पत्र भी जारी किया गया है। बिहार बोर्ड 10वीं व बिहार बोर्ड 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों (वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरीय)में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन छात्रों को 50 प्रतिशत सवालों का ही जवाब देना होगा। इस वजह से विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज जबकि संस्कृत का 21 पेज का होगा।
बिहार बोर्ड में रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार 14.5 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथि 15 से 23 फरवरी है जबकि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथि 1 से 12 फरवरी है, बिहार बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा में 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं।
