एजुकेशन

BSEB Bihar Board registration form 2024: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए बिग अपडेट, इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन में सुधार का मौका

BSEB Bihar Board registration form 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दिया है। ऐसे में यदि छात्र के नाम, पिता का नाम, लिंग, जाति, धर्म में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए करेक्शन कर सकते हैं।

Image

BSEB Registration form Correction 2024: यहां करें बिहार बोर्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म में करें करेक्शन

BSEB Bihar Board registration form 2024: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम (Bihar Board registration form 2024) सूचना है। बीते कुछ दिनों पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। वहीं अब छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का मौका दिया जा (Bihar Board registration form Correction) रहा है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को इसकी जानकारी दी है। ऐसे में यदि किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई श्रुटि है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 20 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है।

Bihar Board Registration form Correction

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन कार्ड में यदि विद्यार्थियों के नाम या माता पिता के नाम की स्पेलिंग, फोटो, डेट ऑफ बर्थ, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग विषय आदि में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है, तो 20 सितंबर तक इसमें संशोधन कर सकते हैं। साथ ही यदि किसी कारणवश कोई छात्र मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में चूक गया है तो वो भी 20 सितंबर तक यहां अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Registration form Correction 2024

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  3. आपका फॉर्म स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. यहां आप अपनी श्रुटि में सुधार कर सकते हैं।
  5. इसके बाद फ़र्म सेव कर लें।

BSEB Registration form Correction 2024: महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार के बाद इसकी एक छायाप्रति निकालना ना भूलें। इस पर अपने हस्ताक्षर कर आपको अपने स्कूल में जमा करना होगा। इसके आधार पर स्कूल के प्राधानाचार्य की ओर से विद्यार्थियों के उक्त विवरण में ऑनलाइन रूप से सुधार किया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article