एजुकेशन

Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल, एक क्लिक पर देखें डेटशीट

Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: बिहार स्कूल परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: यहां देखें बिहार बोर्ड सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल

Bihar Board 12th Sent up Exam Date 2024, BSEB 12th Sent Up Exam Schedule: बिहार बोर्ड इंटर के छात्रों के लिए अहम (Bihar Board 12th Sent up Exam Date ) सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल विषयवार जारी कर दिया है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2023 से 06 नवंबर 2023 तक आयोजित (BSEB 12th Sent Up Exam Schedule) की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 तक निर्धारित होगी। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2023 को फिजिक्स/फिजॉस्फी/इंटरप्रिन्योरशिप के पेपर के साथ होगी। दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Sent up Exam Date 2024: यहां देखें एग्जाम डेट

  1. secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board Sent Up Exam Date 2023-24 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एग्जाम का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSEB 12th Sent Up Exam Schedule: इतने लाख छात्र होंगे शामिल

बता दें बिहार बोर्ड इंटर के सेंट अप परीक्षा मे इस बार कुल 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों का कंपार्टमेंट माना जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर आने पर फेल माना जाएगा।

Bihar Board Sent up Exam Routine 2023: इतने लाख छात्र होंगे शामिल

बता दें बिहार बोर्ड इंटर के सेंट अप परीक्षा मे इस बार कुल 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। यहां पास होने के लिए प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों का कंपार्टमेंट माना जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम नंबर आने पर फेल माना जाएगा।

Bihar Board 12th Sent Up Exam: स्कूल स्तर कॉपियों का मूल्यांकन

बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा कीफी कड़ाई के साथ आयोजित की जाएगी। बोर्ड के डीओ ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि, यदि स्कूल से प्रश्न पत्र लीक होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। ऐसे स्कूल के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। संबंधित स्कूलों को बोर्ड के पास छात्रों का रिजल्ट भेजना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article