एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Exam: 12 लाख छात्र देंगे बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा, एंट्री को लेकर सख्त गाइडलाइन, पढ़ लें ये 7 निर्देश

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025 begins Know important guidelines: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा कल शुरू हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसको लेकर डिटेल गाइडलाइन जारी की है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 12 लाख 92 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रे्शन कराया है। इसके लिए राज्य भर में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Image

बिहार बोर्ड 2025 गाइडलाइन

BSEB Bihar Board 12th Exam 2025 begins Know important guidelines: बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा कल यानी 01 फरवरी से शुरू हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है और इसको लेकर डिटेल गाइडलाइन जारी की है। बिहार बोर्ड ने ठंड को देखते हुए पांच फरवरी तक जूता पहनकर पेपर देने की छूट भी दे दी है, वहीं परीक्षा कक्ष में एंट्री को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना बहुत जरूरी है वरना एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 12 लाख 92 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रे्शन कराया है। इसके लिए राज्य भर में 1,677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Bihar Board Inter Exam 2025 Guideline: 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे गेट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले उपस्थित होना है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 08:30 बजे शुरू हो जाएगा। इसके गेट 09:00 बजे बंद हो जाएंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश दोपहर 1 बजे शुरू होगा और गेट 01:30 बजे बंद हो जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।

बिहार बोर्ड के 7 निर्देश

  • बिहार बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
  • परीक्षा कक्ष में सिर्फ केंद्र अधीक्षक को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।
  • परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।
  • परीक्षा संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम 31 जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक कार्यरत रहेगा। जिसका संपर्क नंबर 0612-2232257, 0612-2232227 है।
  • अगर एडमिट कार्ड गुम हो जाए तो अटेंडेंस शीट और रोल नंबर से वेरीफिकेशन के बाद परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्रों पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना प्रतिबंधित है।
  • बिहार बोर्ड ने मौसम के मद्देनजर छात्रों को पांच फरवरी तक की परीक्षा में जूते और मोजे पहनने की छूट दे दी है।

BSEB 12th Result 2025 Websites: बिहार बोर्ड वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.com

छात्रों को सलाह दी जाती हैं की वो बिहार बोर्ड के ऑफिशियल Twitter (X) अकाउंट को @officialbseb पर बिहार बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट चेक कर सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर डिटेल्स साझा करते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article