एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Date sheet: बिहार बोर्ड 12वीं की पूरी डेटशीट, यहां पाएं एडमिट कार्ड, जानें कब आएगा रिजल्ट

Bihar Board 12th Exam 2025 Date Sheet: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। बिहार बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी को समाप्त होंगी। बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले इन डिटेल्स को जरूर चेक कर लें।

Image

Bihar Board 12th Exam

Photo : Times Now Digital

Bihar Board 12th Exam 2025 Date Sheet: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से परीक्षा शुरू होने के दो दिन पहले नई गाइडलाइंस जारी की गई है। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर लागू होने वाले नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होगी और 12 फरवरी को समाप्त होंगी। वहीं, मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी।

बीएसईबी ने बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड और गाइडलाइंस (Bihar Board Exam Dress Code and Guidelines) में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहनकर जा सकते है। बता दें कि, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली है। बोर्ड परीक्षा की सारी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Bihar Board 12th Exam Details: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा की डिटेल्स

बिहार बोर्ड की तरफ से जारी डिटेल्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन राज्य के 1677 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इस साल 12वीं में कुल 12 लाख 92 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। एग्जाम सेंटर पर छात्रों को बताए गए नियमों का पालन करना होगा।

Bihar Board 12th Admit Card: एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बिना हाॅल टिकट के किसी भी स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर विजिट कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Date Sheet: बिहार बोर्ड इंटर की डेटशीट

स्टेप 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर छात्र "Student Section" पर जाएं और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: दिए गए विकल्पों में से "BSEB Class 12 exam date 2025" चुनें।

स्टेप 4: बिहार बोर्ड 12वीं का टाइमटेबल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि 2024-25 का PDF दिखाई देगा।

स्टेप 6: PDF डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेने पर विचार करें।

Bihar Board 12th Subject Wise Date Sheet: नीचे देखें सब्जेक्ट वाइज डेटशीट

परीक्षा की तारीखपहली पाली की परीक्षा (सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तकदूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 05.15 बजे तक)
1 फरवरी, 2025119 - जीवविज्ञान (आई.एस.सी.), दर्शनशास्त्र (आईए)326 अर्थशास्त्र (आईए), 219 अर्थशास्त्र (आईकॉम)
3 फरवरी, 2025121 - गणित (आईएससी)327 - गणित (आईए), 402 - फाउंडेशन कोर्स (वीओसी), 322 - राजनीति विज्ञान (आईए)
4 फरवरी, 202517 भौतिकी (आईएससी)323 - भूगोल (आईए), 217 - बिजनेस स्टडीज (आईकॉम)
5 फरवरी, 2025105/124 - अंग्रेजी (आईएससी205/223 - अंग्रेजी (आईकॉम), 306/331 - हिंदी (आईए), 401 - हिंदी (स्वर)
6 फरवरी, 2025118 - रसायन विज्ञान (आईएससी)305/330 - अंग्रेजी (आईए), 403 - अंग्रेजी (वोक)
7 फरवरी, 2025106/125 - हिंदी (आईएससी)206/224 - हिंदी (आईकॉम), 321 - इतिहास (आईए), 120 - कृषि (आईएससी), वैकल्पिक विषय ट्रेड पेपर - I (वीओसी)
8 फरवरी, 2025107 - उर्दू से लेकर 116 - बांग्ला (आई.एससी)207- उर्दू से 216- बांग्ला (आई.कॉम), 307- उर्दू से 316- बांग्ला (आईए), 503- उर्दू से बांग्ला (वोक), 324 - मनोविज्ञान (आईए), 218 - उद्यमिता (आईकॉम)
10 फरवरी, 2025318 - संगीत (आईए)319 – गृह विज्ञान (आईए), ऐच्छिक विषय ट्रेड पेपर – II [विषय कोड 431 से 457 तक] (वीओसी)
11 फरवरी, 2025325 - समाजशास्त्र (आईए)220 - अकाउंटेंसी (आईकॉम), 136-142 (आईएससी), 235-243 (आईकॉम), 342-350 (आईए)
12 फरवरी, 2025126-135 (आई.एससी)125-234 (आई.कॉम), 332-341 (आईए), 122-123 (आई.एससी), 221-222 (आई.कॉम), 317, 328-329 (आईए), 485-502 (वीओसी)

BSEB Inter Exam Time: कितने बजे से होगी परीक्षा?

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों के पास अपनी परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय होगा। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 100 में से कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

Bihar Board BSEB Details: बिहार बोर्ड की डिटेल्स

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board BSEB) बिहार सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है जो बिहार के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं संचालित करता है। BSEB की स्थापना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 1952 के तहत 1 अप्रैल 1952 को हुई थी। इसका मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में है।

Bihar Board 12th Result 2025 Date: जानें कब आएगा इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा खत्म होने के 21 से 28 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पिछले साल की बात करें तो बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की गई थीं। इसके बाद 23 मार्च 2024 को रिजल्ट की घोषणा की गई। ऐसे में इस साल भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) संभवत 21 मार्च 2025 के बाद जारी हो सकता है। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर में कुल 87.21 फीसदी छात्र पास हुए। बिहार बोर्ड का रिजल्ट नीचे बताए वेबसाइट्स पर जारी होता है।

BSEB 12th Result 2025 Websites:

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

secondary.biharboardonline.com

biharboardonline.com

छात्रों को सलाह दी जाती हैं की वो बिहार बोर्ड के ऑफिसियल Twitter (X) अकाउंट को @officialbseb पर बिहार बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट चेक कर सकते हैं। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर डिटेल्स साझा करते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article