Bihar Board 12th Admit Card 2026 Download Link: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 16 जनवरी 2026 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड 2026 (Bihar Board 12th Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाकर आसान स्टेप फॉलो कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के छात्र को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉग इन करना है और अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना है। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र को उस पर स्कूल हेड के हस्ताक्षर करवाने है। उसके बाद भी वह एडमिट कार्ड परीक्षा में बैठने के लिए मान्य माना जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने के अनुमति नहीं है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कब से है?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इसकी अंतिम परीक्षा 13 फरवरी 2026 को होगी। बता दें की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 20 जनवरी 2026 के बीच संपन्न हो जाएगी।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
2. उसके बाद एग्जाम सेक्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
3. यहां यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें।
4. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
5. आगे के लिए एडमिट कार्ड का पीडीएफ बनाना न भूलें।
