एजुकेशन

BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा केंद्र में बदलाव, यहां डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 10 जिलों के 11 केंद्रों के परीक्षा केंद्र में अपरिहार्य कारणों से बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Image

Bihar Board 10th Exam 2025

BSEB Bihar Board 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं की होने वाली परीक्षा के लिए 10 जिलों के 11 केंद्रों के परीक्षा केंद्र में अपरिहार्य कारणों से बदलाव कर (Bihar Board 10th Centre Changed) दिया है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 10 जिले मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा , वैशाली, पूर्वी चंपारण, बक्सर, गया और सिवान के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया (BSEB 10th Exam Centre Changed) गया है। समिति ने पुराने सेंटर और नए सेंटर का नाम, स्कूल कोड, सेंटर कोड समेत पूरी लिस्ट जारी कर दी है।

Bihar Board 10th Exam Date 2025

बता दें बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। ऐसे में जिन छात्रों के परीक्षा केंद्र में बदलाव हुआ है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Bihar Board 10th Revised Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्कूल अपने स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • छात्र अपने स्कूल से अपना एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकेंगे।

ध्यान दें- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर और मुहर लगवाना जरूरी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article