BSE Odisha 10th Result 2023, Odisha Matric Result 2023 Date: बीएसई ओडिशा 10वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE),ओडिशा की ओर से हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे (BSE Odisha Class 10th Result 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BSE Odisha Matric Result 2023: मार्च में हुई 10वीं परीक्षा
बीएसई ओडिशा की ओर से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा राज्य भर के 3,218 केंद्रों पर हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा मैट्रिक परीक्षा में इस साल 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
BSE Odisha Class 10th Result 2023: मई में जारी होगा रिजल्ट
बीएसई के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा के अनुसार, ओडिशा मैट्रिक एग्जाम का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल रिजल्ट की तैयारी तेजी से की जा रही है।
How to download BSE Odisha 10th Result 2023
- बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एक बार बीएसई ओडिशा रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से अपनी मार्कशीट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट odisha.indiaresults.com और राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल orissaresults.nic.in पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
