आयुर्वेद और आयुष सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए राजस्थान से अच्छी खबर है। राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग काउंसिल ने 2026-27 सत्र के DAN&P डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि पहली बार इस कोर्स के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जा रहे हैं। यही नहीं, इस बार आर्ट्स और कॉमर्स के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर से जुड़े संस्थानों में BSc Nursing (Ayurveda) में प्रवेश के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। दोनों कोर्सों को मिलाकर राज्य के 246 सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में कुल 14,360 सीटों पर एडमिशन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: अब 22 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई में मिलेगी AI की मदद, IIT मद्रास ने लॉन्च किए नए टूल
कितनी सीटों पर होगा एडमिशन
DAN&P कोर्स के लिए 191 सरकारी और निजी संस्थानों में कुल 11,230 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं BSc Nursing (Ayurveda) के लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर से संबद्ध 55 संस्थानों में 3,130 सीटें हैं। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 14,360 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
आर्ट्स और कॉमर्स वाले भी कर सकते हैं आवेदन
इस एडमिशन प्रक्रिया में सिर्फ साइंस स्ट्रीम के छात्रों को ही मौका नहीं दिया गया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम से 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यानी जिन छात्रों की रुचि आयुर्वेद नर्सिंग या इससे जुड़े क्षेत्र में है, उनके लिए भी आवेदन का रास्ता खुला है।
कोर्स के बारे में
DAN&P डिप्लोमा तीन साल का कोर्स है। इसमें ढाई साल की पढ़ाई के बाद छह महीने की इंटर्नशिप होती है। वहीं BSc Nursing (Ayurveda) चार साल का डिग्री प्रोग्राम है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Delhi High Court Vacancy 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन, जानें अप्लाई का तरीका
