एजुकेशन

भारत का पहला और प्राचीन नाम क्या था, जानें हिंदुस्तान के कुल कितने नाम

What Was The India First And Ancient Name: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पहला और प्राचीन नाम क्या था। हिंदुस्तान के कुल कितने नाम हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत देश का पहले नाम क्या था तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका नाम नहीं बता पाए हैं।

Image

India First Name: भारत का पहला नाम क्या था

What Was The India First And Ancient Name: भारत दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक का केंद्र (Indias First Name) रहा है। हजारों वर्षों के इतिहास में इस भूभाग को अलग अलग कालखंडों में कई नाम से जाना रहा है। आज भारत देश को हम भारत, इंडिया, हिंदुस्तान जैसे नामों से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पहला और प्राचीन नाम क्या था। हिंदुस्तान के कुल कितने नाम हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि भारत देश का पहले नाम क्या था तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका नाम नहीं बता पाए हैं।

What Is The India First Name: भारत का पहला नाम क्या था

पुराणों व प्राचीन ग्रंथों की मानें तो भारत का सबसे प्राचीन नाम जम्बूद्वीप माना जाता है। इसके अलावा प्राचीन काल में इसे ब्रह्मावर्त, नाभिवर्ष और उत्तर भारत के हिस्से को आर्यावर्त कहा जाता रहा है। इसके अलावा भारत के प्राचीन नाम में भारतवर्ष का भी विशेष महत्व रहा है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में भारतवर्ष का उल्लेख भी मिलता है। ‘भारत’नाम को परंपरागत रूप से राजा भरत से जोड़ा जाता है।

भारत के कुल कितने नाम हैं

भारतीय संविधान के अनुसार देश के दो आधिकारिक नाम भारत और इंडिया हैं। लेकिन ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक ग्रंथों के मुताबिक देश के कुल 11 नाम हैं। इसमें भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, हिंद, आर्यावर्त, जंबूद्वीप, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, सोने की चिड़िया आदि नाम शामिल हैं।

हिंदुस्तान नाम कैसे पड़ा?

बता दें हिंदुस्तान नाम का संबंध सिंधु नदी से जोड़ा जाता है। प्राचीन फारसी परंपरा में सिंधु का उच्चारण बदलकर हिंद के रूप में प्रचलित हुआ। आगे चलकर हिंद से हिंदुस्तान शब्द बना। मध्यकालीन दौर में इस नाम का इस्तेमाल भारतीय उपमहाद्वीप के अलग-अलग हिस्सों के संदर्भ में किया जाता रहा।

इंडिया नाम कहां से आया?

इंडिया नाम भी सिंधु नदी से जुड़ा माना जाता है। यूनानी भाषा में सिंधु के लिए ‘इंडोस’ शब्द का प्रयोग मिलता है। इसी से आगे चलकर लैटिन और यूरोपीय भाषाओं में ‘इंडिया’ नाम प्रचलित हुआ।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article