एजुकेशन

UP School Holiday: बारिश का कहर! बरेली, बदायूं और बिजनौर समेत यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का आदेश

School Holiday In Bareilly, Bijnor, Sambhal, Pilibhit, Shahjahanpur And Badaun: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते आज यानी 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Image

UP School Holiday: यूपी के इन जिलों में आज 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday In Bareilly, Bijnor, Sambhal, Pilibhit, Shahjahanpur And Badaun: उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले ( Bareilly School Holiday) रहा है। मौसम ने एकबार फिर करवट ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड के कई इलाकों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगह सड़कें पानी में डूबी हुई हैं, जबकि निचले इलाकों में घरों और दुकानों के आसपास भी पानी जमा हो गया है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आज यानी 7 सितंबर को स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि यूपी के किस जिले में आज छुट्टी है? क्या आज स्कूल में छुट्टी है? यहां जान सकते हैं।

School Holiday Today: यूपी के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

बता दें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद आज यानी 7 सितंबर को बरेली, बिजनौर, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, और बदायूं के जिलाधिकारियों ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ऐसे में यहां आज सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Shahjahanpur School Holiday: आज बंद रहेंगे शाहजहांपुर के स्कूल

बता दें शाहजहांपुर में आज यानी 7 सितंबर को कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर के प्रदत्त निर्देश एवं जनपद में हो रही लगातार वर्षा एवं जलभराव की स्थिति तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 07 सितम्बर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, समस्त बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

Sambhal School Holiday: संभल के स्कूलों में भी आज छुट्टी

इसके अलावा संभल के भी स्कूलों में आज यानी 7 सितंबर को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं के विद्यालय आने-जाने में कठिनाई उत्पन्न होने तथा उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सम्भल के समस्त माध्यमिक/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त/मदरसा (समस्त बोर्ड सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं अन्य बोर्ड संचालित समस्त विद्यालय-कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक) विद्यालयों का दिनांक 07.09.2026 का (सोमवार) का अवकाश घोषित किया जाता है।

Badaun School Holiday: बदायूं में भी आज बंद रहेंगे स्कूल

वहीं बदायूं के भी स्कूलों में भारी वर्षा के चलते कक्षा 1 से 8वीं तक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, जनपद में हो रही लगातार वर्षा एवं जलभराव की स्थिति तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 07 सितम्बर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article