एजुकेशन

BPSSC SI PET Admit Card 2026: आ गई तारीख, जानें कब जारी होगा बिहार पुलिस SI पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

BPSSC SI PET Admit Card 2026 Date: बिहार पुलिस SI पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आ गई है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बीपीएसएससी एसआई पीईटी एडमिट कार्ड की तारीख

BPSSC SI PET Admit Card 2026 Date: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार पुलिस एनफोर्समेंट एसआई पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आ गई है। जो उम्मीदवार बिहार पुलिस एनफोर्समेंट एसआई की लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, वे बीपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन एडमिट कार्ड को चेक डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें, बीपीएसएससी की ओर से एडमिट कार्ड 25 जनवरी को जारी किए जाएंगे, जिसे सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSSC SI PET 2026 Date

बीपीएसएससी की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा का आायोजन पटना राज्य में किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 33 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BPSSC SI PET Admit Card 2026: कैसे करें डाउनलोड?

बीपीएसएससी की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को होगा। उम्मीदवारों के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं।

  • बिहार पुलिस एनफोर्समेंट एसआई पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “Transport Dept.’’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद BPSSC SI PET Admit Card 2026 Link पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिल डिटेल देने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे अच्छे से देखें अगर इसमें गलती नहीं रह गई है, तो इसे डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड पाने का क्या है विकल्प

जो उम्मीदवार किसी कारणवश वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, वे 3 फरवरी से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article