एजुकेशन

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका

BPSSC Bihar Police Clerk Bharti 2026: बीपीएसससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपना फॉर्म जमा कर लें ताकि बाद में टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े।

Image

BPSSC Recruitment 2026

BPSSC Bihar Police Clerk Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। साल 2026 की शुरुआत में ही बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस में हवलदार के पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इस नियुक्त के जरिये 64 पदों पर भर्ती की जाएगी।

बीपीएसससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपना फॉर्म जमा कर लें ताकि बाद में टेक्निकल प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े।

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। 1 अगस्त 2025 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन ? How to apply for Bihar Police Hawaldar Bharti

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Home Guard Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल जानकारी और एजुकेशनल डीटेल्स भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए इस फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकालकर रख लें।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article