एजुकेशन

BPSC TRE 3 Application: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

Bihar Teacher Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से बिहार शिक्षक भर्ती तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

Image

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन

Bihar BPSC TRE 3 Online Application Step: बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जारी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण (BPSC TRE 3.0 Exam) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो इच्छुक उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर लें। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए 23 फरवरी 2024 तक का ही समय है। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2024 है। इसमें आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

BPSC TRE 3 के लिए ऐसे करें आवेदन(How to Apply BPSC TRE 3 Application Online)

स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद School Teacher Recruitment Examinations के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BPSC TRE 3 एप्लीकेशन फीस

बिहार शिक्षक भर्ती में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करने की जरूरत है। इसमें जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए फीस 750 रुपये है। इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 200 रुपये है। वहीं, महिला उम्मीदवार भी 200 रुपये में आवेदन कर सकती हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

कब होगी BPSC TRE 3 परीक्षा?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSC TRE 3 परीक्षा मार्च में ही होगी। इसके लिए 7 मार्च से 17 मार्च 2024 तक की तारीखें निर्धारित है। शिक्षक भर्ती परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। इसके लिए 2:30 घंटे का समय मिलेगा। BPSC की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article