एजुकेशन

BPSC TRE 3 Answer Key 2024: बीपीएससी ने bpsc.bih.nic.in पर जारी की फेज 3 परीक्षा की फाइनल आंसर की, यह रहा लिंक

BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Link: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 3 परीक्षा की फाइनल आंसर की bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Pdf Download कर सकते हैं।

Image

बीपीएससी टीआरई 3.0 उत्तर कुंजी 2024

BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Link: BPSC TRE 3 Answer Key Update आ गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Pdf जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Pdf Download कर सकते हैं।

BPSC TRE 3 Answer Key News

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 9 और 10 के उम्मीदवारों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) की फाइनल आंसर की जारी की है। इससे पहले, कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए फाइनल आंसर की जारी की थी।

BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Website

बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बिहार शिक्षक भर्ती फेज 3 परीक्षा जो कक्षा 9 और 10 के लिए थी, फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। देखें आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

BPSC TRE 3 Answer Key 2024 Step to Download

BPSC TRE 3.0 Final Answer Key डाउनलोड करने के स्टेप्स देखें:-

  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) के लिए सेक्शन पर जाएं और "Final Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 9-10 की BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024 Link पर क्लिक करें।
  • BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024 Pdf रूप में होगी।
  • BPSC TRE 3 Final Answer Key 2024 Pdf Download करें।

भर्ती परीक्षा मूल रूप से मार्च के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। बाद में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद पुष्टि की गई कि इस बार कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। सुरक्षित परीक्षा वातावरण सुनिश्चित करने के लिए, आयोग ने आधुनिक तकनीक का उपयोग किया था, और जिला स्तर और BPSC कार्यालय दोनों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए। इसके अतिरिक्त, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की गहन तलाशी ली गई।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article