एजुकेशन

BPSC School Teacher Result 2023: जारी हुआ बिहार स्कूल टीचर रिजल्ट से पहले ये जरूरी नोटिस, तुरंत करें चेक

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar TRE Result 2023 Date: बिहार लोक सेवा ने स्कूल टीचर परीक्षा से संबंधित एक जरूरी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां बीपीएससी स्कूल टीचर नोटिस 2023 चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC School Teacher Result 2023

BPSC School Teacher Result 2023, Bihar TRE Result 2023 Date: बीपीएससी स्कूल टीचर रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्कूल टीचर एग्जाम की ओएमआर शीट (BPSC School Teacher OMR Sheet 2023) डाउनलोड करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अगर आपने अभी तक बीपीएससी स्कूल टीचर ओएमआर शीट 2023 नहीं डाउनलोड किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से तुरंत डाउनलोड कर लें।

BPSC School Teacher OMR Sheet 2023: डाउनलोड करें OMR शीट

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अब 15 अक्टूबर 2023 तक OMR शीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले ओएमआर शीट डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

BPSC School Teacher Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 सितंबर को जारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी स्कूल टीचर रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to Download BPSC School Teacher Result 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्कूल टीचर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1.70 लाख रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article