एजुकेशन

BPSC LDC Main Admit Card 2022: जारी हुआ बीपीएससी एलडीसी एग्जाम का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 2, 2023, 02:42 PM IST

Sarkari Exam 2022, BPSC LDC Admit Card 2022, BPSC LDC Main Exam 2022 Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिविजन क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

बीपीएससी एडमिट कार्ड 2022

Photo : iStock

BPSC LDC Admit Card 2022, BPSC LDC Main Exam 2022 Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लोअर डिविजन क्लर्क (Lower Division Clerk) पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।‌ प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC LDC Exam 2022: कब होगी परीक्षा?

बीपीएससी द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर 2022 को दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को नियत समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचाना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BPSC LDC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में लोअर डिविजन क्लर्क के 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 19 मार्च से 16 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। ‌वहीं, प्रिलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी 2022 को किया गया और रिजल्ट 20 जून को जारी हुआ। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC LDC Main Exam 2022 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • इसके बाद बीपीएससी एलडीसी मेन एग्जाम 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं और आवश्यक दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ लें।

BPSC Admit Card 2022:‌ यह एडमिट कार्ड भी जारी

आयोग ने इसके अलावा असिस्टेंट टाउन प्लानर यानी सहायक नगर योजना परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article