एजुकेशन

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में हेड टीचर के 46308 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

BPSC Headmaster, Head Teacher Recruitment 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हेड टीचर के पद भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 46308 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें प्राइमरी लेवल, सेकेंडरी लेवल और सीनियर सेकेंडरी लेवल के स्कूलों में हेड टीचर के खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

बिहार में हेड टीचर की बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

BPSC Headmaster, Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती के बाद अब हेड टीचर के पद पर भर्तियां निकली हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हेड टीचर के 46308 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 मार्च 2024 से शुरू हो गई हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BPSC Exam की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

BPSC Head Teacher के लिए ऐसे करें अप्लाई(How to Apply BPSC Headmaster, Head Teacher Recruitment 2024)

  • इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Apply Online for Head Teacher in Primary, Secondary School के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Bihar Head Teacher Recruitment 2024 के लिए यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

बिहार में इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 46308 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें हेड टीचर प्राइमरी स्कूल के कुल 40247 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी स्कूल में 8 साल पढ़ाने का अनुभव होना जरूरी है।

हेड मास्टर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 12 साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 6061 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के माध्यम से बिहार के लगभग सभी जिलों में भर्तियां होंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article