Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Mains 2022 Admit Card जल्द ही जारी होने वाला है। ज्ञात हो, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 से 31 दिसंबर को होना है, बिहार राज्य की सबसे चर्चित परीक्षाओं में से एक बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के आप bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड लिंक पा सकेंगे।
बता दें, बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को जारी किया गया था जबकि 26 नवंबर को बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक 2022 का एडिशनल रिजल्ट जारी किया गया था। अब अगला प्रोसेस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होना बचा है।
कब जारी होगा बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड
रुझानों के अनुसार, बीपीएससी इन एडमिट कार्ड को 22 दिसंबर को जारी कर सकता है, आमतौर पर बीपीएससी परीक्षा से 5 दिन या एक हफ्ता पहले एडमिट कार्ड जारी करता है, चूंकि परीक्षा 29 दिसंबर को है, ऐसे में एडमिट कार्ड 22 यज्ञ 23 में जारी होने की संभावना है।
जानें कब कितने पाली में होगी परीक्षा
bpsc 67th मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को 2 पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। लेकिन 30 व 31 दिसंबर को होने वाली परीक्षा 9:30 बजे से 12:30 बजे सिर्फ 1 शिफ्ट में चलेगी।
जानें प्रीलिम्स का डाटा
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) में 4.75 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 11,607 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। बीपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा राज्य भर के 1,153 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
